22 वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता-2023 में पौड़ी पुलिस ने 09 पदक जीत कर बढ़ाया जनपद पुलिस का मान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने विजेता टीम को दी बधाई।

प्रदीप कुमार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। दिनांक 21.08.2023 से 23.08.2023 तक 31 वीं वाहिनी पी0ए0सी0, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) में आयोजित 22 वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय/वाहिनी ताइक्वांडो, वुशु, जुडो, जिम्नास्टिक, कराटे क्लस्टर प्रतियोगिता-2023 का आयोजन हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के आदेशानुसार उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु जनपद पुलिस के कुशल खिलाडियों को अपर उप निरीक्षक मौ0 जावेद के नेतृत्व में प्रतिभाग करने हेतु 31 वीं वाहिनी पी0ए0सी0 रुद्रपुर भेजा गया।
उक्त प्रतियोगिता में जनपद पौड़ी गढ़वाल के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ठ प्रर्दशन कर 01- स्वर्ण, 04-रजत एवं 04-कांस्य पदक जीतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम का उत्साहवर्धन करते हुये टीम को शुभकामनाएं देकर भविष्य में भी इसी प्रकार प्रदर्शन किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। जनपद पौड़ी पुलिस से वुशु में लवीश कुँवर एवं जुडो में निपुन जैन ऑल इण्डिया पुलिस गेम्स में चयनित हुये।
विजेता पुलिस टीम
1. अपर उप निरीक्षक मौ0 जावेद- टीम कोच
2. मुख्य आरक्षी 195 ना0पु0 लवीश कुँवर (वुशु में स्वर्ण पदक)
3. मुख्य आरक्षी 49 स0पु0 निपुन जैन (जुडो में रजत पदक)
4. मुख्य आरक्षी 16 स0पु0 गुलरेज अली (ताइकोन्डों में रजत व वुशु में कांस्य पदक)
5. मुख्य आरक्षी हिमांशु शर्मा (वुशु में कांस्य पदक)
6. मुख्य आरक्षी फायर मैन मौ0 अरशद (वुशु में रजत एवं जुडो में कांस्य पदक)
7. फायर मैन संजय सिंह (वुशु में कांस्य पदक)
8. आरक्षी 09 स0पु0 सुरेन्द्र (वुशु में रजत पदक)