पुरोला में 1.82 किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार

उत्तरकाशी- Drugs Free Devbhoomi -2025 मिशन के अंतर्गत अवैध नशे के सौदागरों की धपक्कड़ हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष पुरोला,  अशोक कुमार के नेतृत्व में पुरोला पुलिस द्वारा कल 12.08.2023 की रात्रि में बर्नीगाड, जरडा खड्ड के पास से अरविन्द सिंह पुत्र जयवीर सिंह निवासी फुवाण गांव, बडकोट, उत्तरकाशी को 1 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act 8/17 के तहत FIR पंजीकृत किया गया। पुछताछ में अभियुक्त अरविन्द द्वारा बताया गया कि अफीम को वह आसपास के गांव से खरीद कर लाया है, जिसको वह मोरी क्षेत्र मे अच्छे दामों पर बेचना चाह रहा था।