राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने समस्त घटक के संगठनों से अपील की है कि 10 अगस्त को दिल्ली रामलीला मैदान में महारैली में सम्मिलित होने का आह्वान किया गया।

गबर सिंह भंडारी

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रदेश के समस्त घटक संगठनो के सम्मानित पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अपने सदस्यों को 10 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली 3 दर्जन से अधिक संगठनों की महारैली में सम्मिलित होने का आवाह्न करें। मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि केंद्र को पुरानी पेंशन देने के लिए मजबूर किया जाए। इसके लिए रैली में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करना आवश्यक है। प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि आज एक विधायक या सांसद जितनी बार निर्वाचित होता है उसे पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाता है। जबकि एक कर्मचारी अपने जीवन के 30 से अधिक वर्ष सरकारी सेवा मे बिता देता है और सेवानिवृत्ति पर उसे केवल 500, 1000 या ₹2000 ही पेंशन मिल पाती है। कुमाऊं मंडल प्रभारी आनंद सिंह पुजारी ने कहा अब आर पार की लड़ाई है और यदि हम इस समय भी न चेते तो पुरानी पेंशन पाना एक ख्वाब ही रह जाएगा गढ़वाल मंडल महामंत्री नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व यह सुनहरा मौका है जब हम सरकार पर दबाव बनाकर इसे हासिल कर सकते हैं और बता सकते हैं कि कर्मचारी यदि अपनी मांग मनवाने पर आ गया तो वह किसी हद तक भी जा सकता है। कुमाऊं मंडल के मोहन राठौर ने सभी कर्मचारियों को रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड पूरे प्रदेश से अधिक से अधिक कार्मिकों को इस महारैली में भाग लेने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। अपील करने वालों में प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पूरण सिंह फरस्वान, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष योगेश घिल्डियाल, प्रदेश संरक्षक अनिल बडोनी, गढ़वाल मंडल उपाध्यक्षा रश्मि गॉड प्रमुख हैं।