भारतीय किसान संघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय प्रबंध समिति बैठक मेरठ, उत्तरप्रदेश में संपन्न।
30 सितंबर को दिल्ली में होगा महिला किसान सम्मेलन
जीन एडिट की किसान संघ ने की घोर निंदा
एथेनॉल पर किसान संघ ने किया अपना मत स्पष्ट
नई दिल्ली/मेरठ 9 अगस्त। “गावों का सामर्थ्य इतना खड़ा करना है कि गांव के चौपाल पर होने वाली चर्चा देश की नीति बनाने वालों के पास पहुंचे” इस ध्येय वाक्य की संकल्पूर्ति के लक्ष्य को तय करते हुए भारतीय किसान संघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय प्रबंध समिति बैठक उत्तरप्रदेश के मेरठ स्थित माधव कुंज परिसर सभागार में संपन्न हुई। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने प्रबंध समिति बैठक में हुए चिंतन मंथन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी वर्ष भारतीय किसान संघ का सदस्यता वर्ष है इस दृष्टि से देश के अधिक से अधिक गांवों में सदस्यता करते हुए संगठन खड़ा करने की बात हुई है।
एथेनॉल पर किसान संघ ने किया मत स्पष्ट
एथेनॉल पर जारी राजनैतिक बयानबाजी को लेकर श्री मिश्र ने कहा कि देश भर के किसानों का मत है कि एथेनॉल के कारण किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ साथ पर्यावरण में सुधार हुआ है। साथ ही यह विदेशी मुद्रा संरक्षण की दृष्टि से उठाया बड़ा कदम है। इसलिए देश के किसान व किसान हितैषी बंधुओं को इसके पक्ष में अपना मत खुलकर रखना चाहिए। महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने आगे कहा कि जब भी किसानों को बाजार से अच्छा मूल्य मिलने की संभावना बनती है। तुरंत देश में बैठे किसान विरोधी तत्व महंगाई के नाम पर हंगामा करते हुए किसानों को अच्छा मूल्य न मिल सके। इसके लिए लड़ने लगते हैं।

भारत अमेरिका व्यापार समझौता
श्री मिश्र ने बताया कि भारत अमेरिका व्यापार समझौता विषय पर भी चर्चा हुई। चूंकि समझौता वार्ता अभी रुकी हुई है। सरकार द्वारा बार बार कहा जा रहा है कि कृषि, डेयरी व फिशरी के संबंध में कोई भी समझौता नहीं होने वाला है। इस आश्वाशन से किसान आश्वास्त है। किसान संघ का कहना है कि जब भी वार्ता शुरू होगी। हम उस पर नजर रखेंगे।
30 सितंबर को दिल्ली में होगा महिला किसान सम्मेलन
श्री मिश्र ने बताया कि आगामी 30 सितंबर को भारतीय किसान संघ द्वारा दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष के अवसर पर एक बड़ा महिला किसान सम्मेलन करने की तैयारी कर रहा है। जिसकी व्यवस्थाओं के लेकर भी प्रबंध समिति में चर्चा की गई। जिसमें देश भर से हजारों महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। जिसमें हम खेती ही करेंगे, गौ आधारित जैविक खेती, विषमुक्त भोजन, रोगमुक्त जीवन, स्वालंबन व परिवार प्रबोधन आदि विषय शामिल होंगे।
महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने जीएम फसलों को लेकर कहा कि जिस प्रकार से अधिक उत्पादन के नाम पर बीटी कपास को लाकर अपने स्वाबलंबन को खत्म कर कपास की खेती को बर्बाद कर दिया। कुछ लोग अब जीन एडिट चावल (धान) की खेती के माध्यम से चावल के स्वाबलंबन को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय किसान संघ इसकी घोर निंदा करता है।
ये रहे उपस्थित
भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रबंध समिति बैठक में अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री के साईं रेड्डी, श्री महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र, उपाध्यक्ष श्री राम भरोस वासोतिया, श्री पेरुमल, श्री विशाल चंद्राकर, श्रीमती सुशीला विश्नोई, कोषाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री दिनेश कुलकर्णी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख व किसान संघ के संपर्क अधिकारी श्री रामलाल जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। साथ ही देश भर के प्रदेश व प्रांतों के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, क्षेत्र संगठन मंत्री व प्रांत संगठन मंत्री की भी उपस्थिति रही।
राघवेन्द्र सिंह पटेल
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख
भारतीय किसान संघ
9425357127
