श्रीनगर शहर कांग्रेस कमेटी की स्वाभिमान न्याय यात्रा को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी।

गबर सिंह भंडारी

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर शहर कांग्रेस कमेटी की स्वाभिमान न्याय यात्रा श्रीनगर गढ़वाल में पहुंचने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस दौरान उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी व नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल ने कहा है कि कांग्रेस की स्वाभिमान न्याय यात्रा के दौरान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व अंकिता भण्डारी के परिजनोंं को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस जनता के बीच जाकर न्याय की घुहार लगायेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर हत्याकांड के सारे सबूतों को नष्ट किया गया। आज तक वीआईपी के नाम को सार्वजनिक नहीं किया गया। इस दौरान बैठक में बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल,पीसीसी वीरेंद्र सिंह नेगी,नगरपालिका अध्यक्ष पूनम तिवारी, बलवीर सिंह दानू,सभासद संजय कुमार फौजी, सूरज नेगी,लाल सिंह नेगी, विजय रावल,बिनोद मैठाणी महिला अध्यक्ष परवेज अहमद, मोहित राणा, शिप्रा डोभाल, यशोदा कावड़ा,सुधा तिवारी आदि उपस्थित थे।