Share this Post

धारी। भीमताल ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में जनसंवाद आयोजित किया गया। ब्लॉक जनसंवाद में आए फरियादियों ने जल जीवन मिशन, राशन कार्ड, ग्रामीण मार्गों, बरसात से पूर्व मोटर मार्ग किनारे नाली के कार्यों की समस्याओं को रखा। इससे पूर्व विकास खण्ड में आये जनप्रतिनिधियो ने ब्लॉक प्रमुख डॉ बिष्ट का प्रमुख संगठन अध्यक्ष मनोनीत होने पर स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख ने पीडब्लूडी एवं एनएच विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास खण्ड अंतर्गत वर्षा से पूर्व वर्तमान में ही नालियों एवं कलमठों के सुधारात्मक कार्य करे। जल जीवन मिशन में दस से 12 जनप्रतिनिधियो एवं ग्रामीणों ने पेयजल की समस्याओं से अवगत कराया। जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों को संबंधित गांव में पेयजल की पूर्ति करने के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख ने सभी जनप्रतिधियों एवं ग्रामीणों से वनाग्नि पर सहयोग करने की अपील की उन्होने ग्राम प्रधान सोनगांव मुकेश पलड़िया , पूर्व प्रधान लता पलड़िया एवं ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पाया। सराहना करते हुए कहा कि वनों में लग रही आग को ग्रामीणों द्वारा बुझाया गया सभी को अपने क्षेत्र में इसी प्रकार कार्य करने की आवश्यकता है हर परिस्थिति से लड़ सके। वन विभाग के अधिकारियों को वनों में आग लगाने वाले लोगों को चिन्हित कर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, ग्राम प्रधान लक्ष्मण गंगोला, प्रेमा मेहरा, ममता दुमका,खुशाल बिष्ट,विपिन सिंह, नंदन सिंह,मुकेश पलड़िया, प्रदीप कुमार, विक्रम सिंह, हरीश पलड़िया, पंकज सूर्या, सभासद शिप्रा जोशी,गौरव रमोला, नवीन पलड़िया, राजेंद्र भनवाल, नवीन पांडे,नवीन सम्मल, प्रेम सिंह,कृष्ण राघव, बीडीओ हर्षित गर्ग, एडीओ भूपाल बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

By admin

You missed