डॉक्टर अश्वनी सैनी को मिला श्रेष्ठ समाज सेवक के रूप में “अनमोल रत्न सम्मान 2023″।

देहरादून-डॉक्टर अश्वनी सैनी को मिला श्रेष्ठ समाज सेवक के रूप में “अनमोल रत्न सम्मान 2023″।
भारत सरकार के नीति आयोग में रजिस्टर्ड (रजिस्टर्ड नंबर 1538) दिल्ली स्थित अखिल भारतीय संस्था “परिवर्तन योगेश संस्थान” द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ समाज सेवक के रूप में सामाजिक सेवा करने वाले लोगों का चयन कर सम्मान स्वरूप “अनमोल रत्न सम्मान 2023” प्रदान किया गया है। विकासनगर के ‘ईशा डेंटल एंड मेडिकल केयर सैँटर’ के प्रमुख डॉक्टर अश्वनी सैनी को संस्था के द्वारा इसी सम्मान से सम्मानित किया गया है। डॉ अश्वनी सैनी के द्वारा कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर निशुल्क दवाइयां वितरित कर समाज सेवा का कार्य किया जा रहा है। डॉक्टर अश्वनी सैनी चिकित्सा को व्यक्तिगत व्यवसाय के साथ सेवा का माध्यम भी मानते हैं। उनके अनुसार ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ होती है। प्रभु की सबसे बड़ी भक्ति निर्धन तथा वंचितों की सेवा ही है। पछवादून में भी डॉक्टर अश्वनी सैनी और उनकी टीम के द्वारा प्रत्येक शनिवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कर समाज सेवा का कार्य किया जा रहा है। इसी समाज सेवा को दृष्टिगत रखते हुए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय संस्था के द्वारा डॉक्टर सैनी को श्रेष्ठ समाजसेवी के रूप में अनमोल रतन सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड सैनी समाज के पदाधिकारियों ने डॉक्टर अश्वनी सैनी को यह सम्मान दिए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है तथा उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।