सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर को विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति में मिली अहम जिम्मेदारी
सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति में हुए सदस्य नामित
देहरादून – आज उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर को विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति का सदस्य नामित किया गया है, यह नियुक्ति उत्तराखंड विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली, 2005 के नियम 212 के अंतर्गत की गई है।
जारी आदेश में बताया गया है कि विधानसभा अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से संसदीय कार्यों के संचालन, समय निर्धारण और सदन की कार्यवाही को सुव्यवस्थित करने की जिम्मेदारी होती है।
सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर का बयान – “मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए मैं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ। मैं पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ समिति के कार्यों का निर्वाहन करूंगा, ताकि सदन की कार्यवाही सुचारु, प्रभावी और जनहित के अनुरूप संचालित हो सके साथ ही मेरा प्रयास रहेगा कि क्षेत्र की आवाज को सदन में मजबूती से रखा जाए और प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान दिया जाए।”
