Share this Post
गैरसैंण -खोया मोबाइल बरामद कर लौटाया, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित मिलने पर महिला ने जताया पुलिस का आभार
जनवरी माह में बाल विकास परियोजना कार्यालय में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत बसन्ती शर्मा का मोबाइल फोन कार्यालय से मंदिर जाते समय कहीं खो गया था। उक्त मोबाइल में उनके विभागीय महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित थे, जिसके कारण वे अत्यधिक चिंतित थीं। इस संबंध में उनके द्वारा थाना गैरसैंण में शिकायत दर्ज कराई गई।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना गैरसैंण एवं सर्विलांस सेल में नियुक्त कांस्टेबल राजेन्द्र रावत द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए तकनीकी सहायता एवं सतत प्रयासों के माध्यम से मोबाइल फोन की तलाश प्रारंभ की गई। निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप CEIR पोर्टल के माध्यम से आज उक्त मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर शिकायतकर्ता को वापस सुपुर्द किया गया।
मोबाइल में सुरक्षित महत्वपूर्ण विभागीय दस्तावेज सुरक्षित मिलने पर बसन्ती शर्मा द्वारा गैरसैंण पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

By admin