जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों की उपस्थिति में किया ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

गबर सिंह भंडारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 आशीष चौहान ने छतरीधार स्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी व विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान ईवीएम मशीन व वीवीपैड के रखरखाव सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस के समस्त कक्षों के डबल लॉक, वीवीपैड व ईवीएम मशीनों का रखरखाव सही पाये जाने पर संतुष्टी व्यक्त की।
निरीक्षण में सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकरी, राजनैतिक दलों से राजेंद्र सिंह राणा व त्रिलोक सिंह रावत उपस्थित थे।