रुड़की।वरिष्ठ समाजसेवी एवं किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार ने नगर के वरिष्ठ पत्रकार अंकित गर्ग व अन्य कई पत्रकारों का भी फूल-मालाएं पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत अंकित गर्ग को पत्रकारिता के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में अनेकों समाचार-पत्रों के माध्यम से किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के सम्मानित किया।चौधरी सुभाष नंबरदार ने कहा कि नगर के वरिष्ठ पत्रकार अंकित गर्ग पिछले तीस-पैंतीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं और उन्होंने अपने पत्रकारिता के लंबे जीवन में अनेकों समाचार-पत्रों के माध्यम से निष्पक्ष तथा सच्ची पत्रकारिता के लिए कार्य किया है।पत्रकारिता को दिए गए अनेकों वर्ष तथा उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के प्रोत्साहन हेतु उनका सम्मान किया जाना आवश्यक ही नहीं,बल्कि मेरे लिए बड़े ही गर्व की बात है।चौधरी सुभाष नंबरदार उनकी लंबी आयु तथा उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना कर उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने एवं ऊंचाइयों को छूने की कामना की।इस अवसर पर शाहरुख सामानी,मयंक कुमार व हरीश राणा पत्रकार गण आदि मौजूद रहे।
