मेरा बूथ सबसे मजबूत जन संवाद कार्यक्रम के तहत बूथ जीता चुनाव जीता – गिरीश पैन्यूली

गबर सिंह भंडारी

श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी जिले के सभी मंडलों सहित श्रीनगर मंडल में भी मेरा बूथ सबसे मजबूत जन संवाद कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आदिति पैलेस में एकत्रित हुए जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। महा जनसंपर्क अभियान के तहत मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम भोपाल से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन रखा जिसमें पौड़ी जिले के सभी मंडलों सहित श्रीनगर मंडल में भी भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर मंडल के आदिति पैलेस में एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को एलईडी के माध्यम से सुना। अपना बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम के तहत श्रीनगर मंडल के संयोजक जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली ने बताया कि आपने अपने बूथ को जीत लिया तो कोई भी चुनाव हो तो उसको जितना बहुत आसान हो जाता है जिसके लिए उन्होंने कहा अपना बूथ जीता चुनाव जीता ।। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी , श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवांण ,जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अपना बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम के तहत आदिति पैलेस में सैकड़ों भाजपाइयों ने एकत्रित होकर संवाद कार्यक्रम को सुना एवं इसके बाद सभी ने बूथ स्तर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे कार्यों को पहुंचाने का संकल्प लिया और सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का समर्थन करते हुए 9090902024 पर मिस्ड़ कांल भी किया ।। अपना बूth सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम में श्रीनगर मंडल के संयोजक जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली ,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र घिरवांण ,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति गोस्वामी, व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, महामंत्री संजय गुप्ता, सौरभ पांडे ,उपाध्यक्ष दिनेश पटवाल, कोषाध्यक्ष हरी सिंह बिष्ट, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुशलानाथ , पूजा गौतम, अनु मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद टम्टा, भाजयुमो अध्यक्ष पंकज रावत ,अंजना डोभाल आदि सभी बूथों के अध्यक्ष, शत्ति केंद्र संयोजक, मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे– गणेश भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा, पौड़ी गढ़वाल।