विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सरस्वती विद्या मंदिर मांडूवाला में भाजपा देहरादून ग्रामीण के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किया।

देहरादून -योग दिवस के अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सरस्वती विद्या मंदिर मांडूवाला में भाजपा देहरादून ग्रामीण के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किया।

विधायक ने कहा ‘योग’ भारतीय मनीषा की विश्व मानवता के कल्याण के लिए दिया गया एक उपहार है। योगासन न केवल हमें स्थिरता प्रदान करते हैं, बल्कि हमें शारीरिक सुदृढ़ता भी प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा प्रत्येक नागरिक को योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए । हमे सिर्फ योग दिवस पर ही नही बल्कि प्रतिदिन योग कर शारीरिक और मानसिक स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लेना चाहिए व दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मीता सिंह, यशपाल नेगी, क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, मंडल अध्यक्ष दर्शन रावत, सुरेश उनियाल, पिंकी देवी, प्रमोद सिंह, समस्त मोर्चो के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहें।