Share this Post

फेंफडों में भर गया था पानी, निजी अस्पताल में हुआ नि:शुल्क उपचार
ग्वालियर : केन्द्र सरकार की आयुष्मान योजना के तहत नव वंदना आयुष्मान योजना गरीब बुजुर्गों के लिए जीवनदायिनी बन चुकी है। ऐसे बुजुर्ग जिनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं है वह अब आसानी से प्राइवेट हास्पिटलों में अपना उपचार कराकर स्वास्थ लाभ ले रहे हैं। आयुष्मान योजना की नव वंदना आयुष्मान योजना के तहत खेड़ापति रोड पर रहने वाले एक 90 साल के बुजुर्ग को संबल मिला है।

बुजुर्ग के फेंफडों में पानी भर गया था, इसके कारण ना तो वह चल सकते थे और ना ही ठीक से सांस ले पा रहे थे। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण बुजुर्ग अपना उपचार भी नहीं करा पा रहे थे। ऐसे में नव वंदना योजना के तहत उनका नि:शुल्क उपचार हुआ, अब वह स्वस्थ्य हैं। खेडापति निवासी श्री आर एस चौहान उम्र 90 साल के फेंफडों में पानी भर गया था। चूंकि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए वह अपना उपचार नहीं करा पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने जिला प्रबंधक श्री विजय भार्गव से संपर्क किया। उन्होंने जिला आयुष्मान कॉर्डिनेटर श्री अमन शिवहरे से संपर्क कराया। चूंकि बुजुर्ग की उम्र अधिक थी, ऐसे में वह आयुष्मान योजना के अंतर्गत नहीं आ रहे थे, तब उन्हे आयुष्मान योजना के तहत नव वंदना आयुष्मान योजना का कार्ड बनाया गया। इसके बाद चिन्हित प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया। जहां पर उनका उपचार हुआ। उपचार उपरांत अब वह स्वस्थ हैं। श्री आर एस चौहान ने नव वंदना आयुष्मान योजना के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया है।

By admin

You missed