भगवन्तपुर में बहुउद्देशीय शिविर: जनसमस्याओं के त्वरित समाधान
भगवन्तपुर (देहरादून): जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार के अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवन्तपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में सभी विभागों के अधिकारी एक ही छत के नीचे मौजूद रहे, जिससे ग्रामवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सका।
लगभग 40 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे प्रशासन की तत्परता और जनसेवा की प्रतिबद्धता स्पष्ट हुई।
शिविर में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आम जनता की समस्याएँ सीधे सुनी। संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु निर्देश मिले, जिससे शासन और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हुआ।
इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, अधिकारियों एवं ग्रामवासियों का हृदय से धन्यवाद किया और आगामी योजनाओं में और अधिक सक्रियता से जनहित कार्य करने का आश्वासन दिया।
