मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में ब्लॉक प्रमुखगणों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में ब्लॉक प्रमुखगणों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ब्लॉक प्रमुख पर होती है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में वृद्धि जल्दी की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कृषि, बागवानी, पर्यटन के क्षेत्र में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। नई पर्यटन नीति लाई गई है। होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। एप्पल एवं कीवी मिशन के तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार, अपर सचिव पंचायती राज श्री ओमकार सिंह, ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह दानू, संरक्षक श्री गोविन्द सिंह दानू एवं विभिन्न जनपदों से आये ब्लॉक प्रमुखगण उपस्थित थे।