भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री को बिहार चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर मिष्ठान खिलाते हुए जीत की बधाई देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
देहरादून, 14 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बिहार चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए इस विजय को लोकतंत्र की जीत बताया। मंत्री गणेश जोशी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड विजय पर हर्ष व्यक्त करते हुए बिहार की जनता के प्रति गहरा आभार प्रकट किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह जनादेश स्पष्ट करता है कि बिहारवासियों ने जंगलराज की जगह परफॉर्मेंस और गुड गवर्नेंस को चुना है। यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘विकास की गारंटी’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नी…
[20:06, 14/11/2025] Manoj Joshi Ji Pro Ganesh Joshi Ji: प्रेस नोट
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी, मंत्री बोले-सरकार उपनल कार्मिकों के प्रति संवेदनशील
देहरादून, 14 नवम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में उपनल कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जोशी के समक्ष समान कार्य के लिए समान वेतन एवं उपनल कर्मचारियों को नियमित करने की मांग प्रमुखता से रखी।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और मामले पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि शीघ्र ही उपनल कर्मचारियों के हित में उपयुक्त निर्णय लिया जाएगा, जिससे उन्हें राहत मिल सके।
इस दौरान उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद, हरीश कोठारी, पीएस बोरा, जगतराम भट्ट उपस्थित रहे।
