चमोली पुलिस का छापा – होटल बना ‘दारू अड्डा’, मालिक हवालात में
होटल में अवैध शराब परोसते रंगे हाथ पकड़ा गया मालिक
दिनांक 23.08.2025 को थाना गोपेश्वर पुलिस टीम ने अवैध शराब परोसने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए मीट मार्केट, गोपेश्वर के पास स्थित होटलो में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पाया गया कि होटल स्वामी *राकेश फर्स्वाण पुत्र सूर सिंह फर्स्वाण उम्र 28 वर्ष, निवासी निजमुला, थाना चमोली* अपने होटल में बैठाकर ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिला रहा था।
होटल स्वामी से जब शराब परोसने का लाइसेंस मांगा गया तो वह प्रस्तुत करने में असफल रहा।
मौके पर शराब पीते मिले ग्राहकों का चालान पुलिस अधिनियम के तहत किया गया।
होटल से खाली शराब की बोतलें, बियर की कैन व गिलास बरामद कर सील किए गए।
होटल स्वामी के विरुद्ध थाना गोपेश्वर पर *मुकदमा अपराध संख्या 20/2025, धारा 68 आबकारी अधिनियम* पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
*पुलिस टीम-* 1- उप निरीक्षक कैलाश चंद्र सेमवाल 2- कांस्टेबल प्रदीप कुकरेती 3-कांस्टेबल हरेंद्र सिंह।
