Share this Post

दुमका,अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला दुमका में हुई बैठक,संगठन विस्तार और नए दायित्वों की हुई घोषणा।

क्षेत्र संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति जी के दुमका प्रवास में एक बैठक 22 अगस्त को शिवपहाड़ रोड, राज पैलेस, दुमका में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रांत सचिव डॉ. अमूल्य पाल, उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा सिंह, प्रचार आयाम प्रमुख श्री आलोक रंजन, और पर्यावरण आयाम प्रमुख श्री स्वपन कुमार दत्ता ने हिस्सा लिया।बैठक में संगठन की मजबूती के लिए कई योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। 31 अगस्त तक अधिक से अधिक सदस्यता वृद्धि का लक्ष्य लिया गया।
दुमका जिला इकाई के लिए स्थायी लेटरहेड की व्यवस्था, और नए पदों का सृजन प्रमुख बिंदु रहे। श्री अनय ओझा को संथाल परगना प्रमंडल का संयोजक नियुक्त किया गया जो कि वर्तमान में जिला सचिव के रूप में पद पर कार्यरत थे , वहीं श्री ऋषभ गण को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई जो कि कोषाध्यक्ष के रूप में पद पर कार्यरत थे ।संगठन ने दुमका की व्यवसाई एवं समाजसेवी सुश्री मनीषा राज वर्मा को जिला महिला आयाम प्रमुख और विकास विद्यालय के निदेशक श्री नवीन मिश्रा को नए सदस्य के रूप में शामिल किया। बैठक में सिस्टम करेक्शन एवं ग्राहक हितों की रक्षा और जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

By admin

You missed