नवसृजित थाना यमकेश्वर पुलिस द्वारा स्कूली छात्राओं को साइबर अपराध/ नशे के दुष्परिणाम के सम्बन्ध में किया गया जागरूक।*

*नवसृजित थाना यमकेश्वर पुलिस द्वारा स्कूली छात्राओं को साइबर अपराध/ नशे के दुष्परिणाम के सम्बन्ध में किया गया जागरूक।*

गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल – आज दिनांक 17.04.2023 को जनपद के नवसृजित थाना यमकेश्वर पुलिस द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज थलनदी में जाकर छात्राओं व अध्यापिकाओं के बीच सामंजस्य स्थापित करने हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को पुलिस की कार्यशैली के विषय में जानकारी देते हुये वर्तमान में बढ़ते इंटरनेट के प्रयोग व ऑनलाइन गेम के दुष्प्रभाव, साइबर फ्रॉड, नशे के दुष्परिणाम के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए नशे को समाज से जड़ से खत्म करने हेतु सहयोग करने तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप, महिला सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति एप के साथ-साथ डॉयल- 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सभी को अपने परिजनों/रिश्तेदारों को उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड कर गौरा शक्ति एप में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को महिला अपराध, साइबर फ्रॉड सम्बन्धी फोटो पाम्पलेट वितरित किये गये।
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष उमेश कुमार
मुख्य आरक्षी दीपक कुमार
महिला आरक्षी अनिता गुसाईं