विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने नगर पंचायत सेलाकुई के अंतर्गत सिंचाई खंड से संबंधित दो सुरक्षा दीवार निर्माण कार्यों का शुभारभ किया।

सहसपुर- विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने नगर पंचायत सेलाकुई के अंतर्गत सिंचाई खंड से संबंधित दो सुरक्षा दीवार निर्माण कार्यों का शुभारभ किया।

सर्वप्रथम विधायक ने स्वारना नदी के दाएं किनारे पर मानसिक अस्पताल, कृषि भूमि, आवासीय भवनों और बाए किनारे पर स्थित सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र की बाढ़ सुरक्षा योजना का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों संग पूजार्चन कर शुभारंभ किया।
योजना का निर्माण कार्य ₹ 419.86 लाख की लागत से पूर्ण होगा।

इसके बाद विधायक ने बायखाला में सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
योजना के तहत बायखाला के दाएं तट पर 300 मीटर लंबाई और 3.50 मीटर ऊंचाई की सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य किया जायेगा, जिसकी क्षेत्रवासी काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे। सुरक्षा दीवार का निर्माण ₹ 73.27 लाख की लागत से सिंचाई खंड विकासनगर द्वारा संपन्न किया जाएगा।
सभी जनप्रतिनिधियों ने इस दौरान विधायक का धन्यवाद किया। विधायक ने कहा की सुरक्षा दीवार के बनने पर क्षेत्र की लगभग 300 जनसंख्या लाभान्वित होगी जिनकी लगभग 0.207 हेक्टेयर भूमि को सुरक्षा प्रदान होगी।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता रघुवीर गुसाईं, सहायक अभियंता सरियाल, सहायक अभियंता लोकेंद्र राणा समेत भगत सिंह राठौर, अनिल नौटियाल, विजय बर्थवाल, विनोद पाल, मंडल महामंत्री निखिल गुसाईं, नरगिस कश्यप, आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहें।