Share this Post

सहसपुर-विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अंतर्गत कैम्प कार्यालय सुद्धोवाला में जल विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्रवासियों की पानी से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल आपूर्ति व्यवस्था की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई।

सभी ने अपनी समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के सामने रखा, ताकि क्षेत्र में पानी की सप्लाई की स्थिति को बेहतर बनाया जा सके।

विधायक ने इस दौरान जल विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्रवासियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें और जल आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए तत्परता से कार्य करें। अधिकारियों ने बैठक में सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया और क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

इस दौरान यशपाल सिंह नेगी, राहुल पुंडीर, मेघ सिंह, मातबर बिष्ट, सुखदेव फर्षवाण और पिंकी देवी सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

By admin