विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत भूडपुर में मार्ग निर्माण कार्यों का नारियल फोड़कर पूजार्चन कर शुभारंभ किया

,सहसपुर, विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत भूडपुर में हीरा सिंह के घर के पास होली चौक से महाजन सिंह के घर की ओर जाने वाले लगभग 350 मीटर मार्ग और स्मृति कॉलोनी में मंजू नेगी के घर से मदन सिंह रावत के घर की ओर जाने वाले लगभग 150 मीटर मार्ग निर्माण कार्यों का नारियल फोड़कर पूजार्चन कर शुभारंभ किया।

दोनो मार्गों का निर्माण कार्य लगभग ₹ 13.10 लाख की लागत से एमडीडीए के माध्यम से पूर्ण किया जायेगा।

इस मौके पर मौजूद सभी ग्रामवासियों ने विधायक का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा की क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार कार्य कर रहे है। विधानसभा सहसपुर के विभिन्न हिस्सों में क्षतिग्रस्त सड़को का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग, एमडीडीए व विधायक निधि के माध्यम से लगातार किया जा रहा हैं।

इस दौरान ग्राम प्रधान कोमल देवी, नीतू सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेश उनियाल, दुनिचंद राणा, आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें।