Share this Post

महिला तथा बाल अपराधों के प्रति गम्भीर चमोली पुलिस

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना गोपेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दिनांक 3/2/2025 को थाना गोपेश्वर में वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ सुमित कठैत द्वारा शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर में मु0अ0सं0- 06/25 धारा 65,96,137,115,351 बी0एन0एस 5/6 पोक्सो अधिनियम बनाम सुमित कठैत पंजीकृत होकर विवेचना प्रारंभ हुई।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार महोदय द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्यवाही कर अभियोग के सफल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। दौराने विवेचना अभियोग उपरोक्त में पीडिता के बयानों के आधार पर सुमित कठैत पुत्र दिलबर सिंह निवासी बज्यूंण जनपद रुद्रप्रयाग के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए गए जिसे दिनांक 5/2/25 को जनपद रुद्रप्रयाग से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

पुलिस टीम

1-अ0उ0नि0 पंकज कुमार
2-कांस्टेबल विवेक रावत
3-कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह

By admin

You missed