कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल गोयल द्वारा आयोजित सुंदर कांड पाठ कार्यक्रम में पत्नी निर्मला जोशी के साथ पहुंचे

 

देहरादून, 20 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार को देहरादून में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल गोयल द्वारा आयोजित सुंदर कांड पाठ कार्यक्रम में पत्नी निर्मला जोशी के साथ पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विशाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।