मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि व घायलों के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के देवाल विकासखंड में 4 युवकों के नदी में डूबने की घटना पर दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति व शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की कामना की है ।