उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के पर्व को मनाते हुए  20 अगस्त 2022 को कायक्रम का समापन किया

देहरादून,  2 अगस्त 2022 से आयुर्वेद संकाय, मुख्य परिसर, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के पर्व को मनाते हुए  20 अगस्त 2022 को कायक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर प्रसिद्ध कवि जसवीर सिंह हलदर मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित थे। जिन्होंने वीर रस की कविताओं से समा बांधा। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में जितने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों को चरक शपथ दिलाई गई एवं white coat ceremony के अंतर्गत वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा नए विद्यार्थियों को lab coat का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक प्रो. डी. पी. पैन्यूली ने की। सूत्र संचालन डॉ नंदकिशोर दाधिच ने किया। कार्यक्रम में डॉ मन्नत मरवाह, डॉ प्रबोध येरावार, डॉ इला तन्ना, डॉ सुनील पाण्डेय, डॉ अमित, डॉ आकांक्षा, डॉ ऋचा आदि उपस्थित थे।