महाभियान के तहत विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत भी ग्राम पंचायत सभावाला, झीवेरहेड़ी में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई

देहरादून,आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज इस महाभियान के तहत विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत भी ग्राम पंचायत सभावाला, झीवेरहेड़ी में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। दोनो स्थानों पर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर के द्वारा किया गया। विधायक सहदेव पुंडीर ने भाजपा शिवालिक ग्रामीण मण्डल के कार्यकर्ता साथियों और स्थानीय लोगो के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होकर जनता से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की । इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित करते हुए आने वाली 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अनुरोध किया।

विधायक ने कहा यह तिरंगा यात्रा देश के सम्मान और स्वाभिमान की यात्रा है, आपकी और हमारी यात्रा है, आज़ादी के हमारे रणबांकुरों को नमन करने की यात्रा है, इसलिए सिर्फ़ कुछ पल निकालिए और तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश के लिए अपना दायित्व निभाइए व 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराए।