सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने बड़ोवाला के लक्ष्मी एनक्लेव एवं बनियावाला के पंचवटी कॉलोनी में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों के साथ बैठक की।

देहरादून, नगर निगम क्षेत्र आरकेडिया वार्ड 93 के अंतर्गत सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने बड़ोवाला के लक्ष्मी एनक्लेव एवं बनियावाला के पंचवटी कॉलोनी में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों के साथ बैठक की।
दोनों स्थलों पर बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों के द्वारा क्षेत्र में मार्ग/नाली निर्माण व अन्य समस्याओं के बारे में विधायक को अवगत कराया गया।

लक्ष्मी एनक्लेव में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्रवासियों ने मार्ग निर्माण की मांग रखी थी, तब विधायक ने वायदा किया था कि चुनाव के बाद कॉलोनी में क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण कार्य जरूर पूर्ण किया जायेगा। आज बैठक के दौरान आपने विधायक सहदेव पुंडीर ने अपने वायदे को पूरा करते हुए क्षेत्रवासियों को अवगत कराया की इसी सप्ताह के भीतर उक्त कॉलोनी में मार्ग/नाली निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर लक्ष्मी एनक्लेव के लोगो ने विधायक का आभार व्यक्त किया और उनका धन्यवाद किया।

इसके साथ ही पंचवटी कॉलोनी में भी विधायक सहदेव पुंडीर ने क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना जिनमें से उन्होंने कुछ का तुरंत संज्ञान लेते हुए समस्या के समाधान हेतु दूरभाष पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया व शेष के निवारण की शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने हेतु क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया। विधायक ने बैठक के दौरान उपस्थित लोगो को स्पष्ट कहा की आपको जो भी समस्या हो मुझे अवगत कराए। जन समस्याओं का समाधान करना ही मेरा कर्तव्य है।

बैठक के दौरान क्षेत्रीय पार्षद बीना रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष जीवन रावत, खेमचंद गुप्ता, बिजेंद्र उनियाल, चंद्रशेखर सामंत , चौधरी आदि व अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।