चुनाव जीतकर टनकपुर पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत को उमङी भीङ, धामी ने जताया आभार*

*चुनाव जीतकर टनकपुर पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत को उमङी भीङ, धामी ने जताया आभार*

टनकपुर। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में मतगणना के बाद ऐतिहासिक जीत हासिल करने के पश्चात टनकपुर पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री का टनकपुर के ककराली गेट में जोरदार खैरमकदम किया गया। तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा सैकड़ों स्थानीय लोग सीएम धामी की आगवानी के लिए ककराली गेट पहुंचे। वहां ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ ही महिलाओ ने थिरकते हुए अपनी ख़ुशी का इजहार किया।
उपचुनाव में शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 55025 मतों से प्रचंड जीत हासिल की है। चम्पावत की जनता ने भाजपा के युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना विधायक चुना है। वहीं उपचुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक हार हुई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विजय जुलुस ककराली गेट से पिथौरागढ़ चुंगी, तुलसीराम चौक और मुख्य बाजारों से होता हुआ मनिहार गोठ पहुंचा। जहां सीएम धामी ने चम्पावत विधानसभा के सभी मतदाताओं को विराट जीत पर शुभकामनाएं देते हुए आभार जताया है। इस दौरान सांसद अजय टम्टा, निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी, जिलध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष पूरन मेहरा, अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन कुमार, मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, सभासद प्रतिनिधि वकील अंसारी, सुनील वाल्मीकि, रवि कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह,मनोज गड़कोHटी, पवन पांडेय, शशांक गोयल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे