सीएमपुष्कर सिंह धामी से  मुख्यमंत्री आवास में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट की

देहारादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से  मुख्यमंत्री आवास में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी आगन्तुकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी तथा जन-समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ब्लॉक स्तर की समस्याओं का निराकरण ब्लॉक स्तर पर और जिला स्तर की समस्याओं का निराकरण जिला स्तर पर हो जाना चाहिए। लोगों को अनावश्यक देहरादून न आना पड़े।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी समस्याओं और शिकायतों का रिकार्ड रखने और उन पर की जा रही कार्रवाई का फॉलोअप करने के भी निर्देश दिये।