मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल ने पद्म सिंह के नेतृत्व में भेंट की

देहारादून ,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल ने पद्म सिंह के नेतृत्व में भेंट की तथा उन्हें किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति भी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी किसानों का गन्ना पिराई के लिये मिलों मे लाया जाए तथा उन्हें गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर हो। जिलाधिकारी हरिद्वार को फ़ोन पर निर्देश दिये कि वे किसानों के प्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराए।