विधायक सहदेव पुंडीर ने स्व आनंद सिंह की पत्नी पिंकी को “मुख्यमंत्री राहत कोष” से ₹ 2 लाख की धनराशि का आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया

देहरादून, विधायक सहदेव पुंडीर ने पीड़ित परिवार से मिलकर स्व आनंद सिंह की पत्नी श्रीमती पिंकी को “मुख्यमंत्री राहत कोष” से ₹ 2 लाख की धनराशि का आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया, विदित हो कि विधानसभा_सहसपुर के हसनपुर कल्याणपुर निवासी आनंद सिंह, पुत्र श्रीचंद की हत्या की दुःखद घटना घटी थी। जिसके बाद विधायक सहदेव पुंडीर ने पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट कर उन्हे प्रत्येक स्तर पर सहायता मुहैया कराने हेतु आश्वस्त किया था।

आज अपने वायदे के अनुसार विधायक सहदेव पुंडीर पीड़ित परिवार से मिले और स्व आनंद सिंह की पत्नी श्रीमती पिंकी को “मुख्यमंत्री राहत कोष” से ₹ 2 लाख की धनराशि का आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।

विधायक सहदेव पुंडीर ने विराट न्यूज़ चैनल को बताया कि”मुख्यमंत्री राहत कोष” के माध्यम से प्रदत्त यह आर्थिक सहायता मृतक के स्वजनों के दुःख को पूर्णतः समाप्त तो नहीं कर सकती लेकिन उन्हे एक संबल अवश्य प्रदान कर सकती है।
उन्होंने कहा कि मेरी संवेदना सदैव पीड़ित परिवार के साथ है और मै प्रत्येक क्षण मे उनके साथ खड़ा हूँ।