दर्जनों प्रोफेसर समेत कई लोग कांग्रेस में शामिल

हल्द्वानी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने आज भाजपा को झटका दिया है। उन्होंने नैनीताल जिले की विधानसभा सीटों में दमदार, लोगों को पार्टी में शामिल कराया है।
काँग्रेस मुख्यालय स्वराज भवन हल्द्वानी में प्रो ललित तिवारी, प्रो संजय टम्टा, डॉ विजय कुमार, डॉ नन्दन सिंह बिष्ट, डॉ0 ललित मोहन, डॉ प्रदीप कुमार एवं कुमाऊँ विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के पूर्व सदस्य डॉ सुरेश डालाकोटी को पूर्व मन्त्री एवं पूर्व काँग्रेस अध्यक्ष यशपालआर्या एवं केन्द्रीय सचिव एवं सह प्रभारी त्रिपुरा,मिजोरम, मेघालय श्रीमती सजरिता , ने काँग्रेस की सदस्यता दिलायी।

उलेखनीय है कि प्रो ललित तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, कुशल वक्ता के साथ काँग्रेस के पूर्व बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रह चुके है। डॉ विजय कुमार बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रह चुके है। डॉ ललित मोहन काँग्रेस बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ के मण्डलीय सचिव रह चुके है। डॉ प्रदीप कुमार कूटा

के उपसचिव है। इन सभी ने भारतीय जनता पार्टी से काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। डॉ नन्दन सिंह बिष्ट अर्थशास्त्र के साथ सामाजिक कार्यकर्ता हैं।इतिहासकार प्रो संजय टम्टा कुमाऊँ विश्विद्यालय शिक्षक महासंघ के साथ-साथ बसपा से अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके है तथा शिक्षक हितों तथा समाज के हित के लिए क्रियाशील रहते है। कुमाऊँ विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के कई बार सदस्य रह चुके है। डॉ सुरेश डालाकोटी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, उत्तराखंड क्रांति दल के प्रदेश महासचिव , उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके है।

यशपाल आर्य ने कहा कि आज उत्तराखंड के युवा, बेरोजगार कांग्रेस की ओर देख रहे है। बेरोजगारी के साथ ही महंगाई चरम पर है। इससे महिलाएं भी परेशान हैं। कहा कि अब कांग्रेस को सत्ता में लाने के बाद ही राज्य का विकास तेज होगा। नैनीताल के निवर्तमान विधायक संजीव आर्य ने कहा कि भाजपा मात्र गुमराह कर जनता को ठग रही है। मार्च से भाजपा को सत्ता से बेदखल कर,ने का क्रम शुरू हो जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने सभी को धन्यवाद दिया।