पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल,

दिल्ली ,पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह  (रतनजीत प्रताप नारायण सिंह) ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और वह भारतीय जनता पार्टी  में शामिल हो गए हैं ,झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. आरपीएन सिंह ने  अपना इस्तीफा पत्र सोनिया गांधी को भेज दिया है और उसके बाद वह बीजेपी कार्यालय में बीजेपी में शामिल हो गए,

आरपीएन सिंह ने कहा कि देर आए और दुरुस्त आए, देश और यूपी के निर्माण में जो योगदान करना है, वह करेंगे. बता दें आरपीएन सिंह यूपीए सरकार में मंत्री भी रहे है. वो यूपी के पूर्वांचल के पडरौना के रहने वाले हैं. आरपीएन सिंह 1996 से 2009 तक पडरौना से कांग्रेस के विधायक। 1997 से 1999 तक सिंह युवा कांग्रेस उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष। 2003 से 2006 तक ऑल इंडिया कांग्रेस के सचिव रहे है , 2009 से 2014 तक सांसद। 2009-2011 तक केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री। 2011-2013 तक केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और कॉर्पोरेट मामले के राज्य मंत्री। ।कुशीनगर के सांसद रहे आरपीएन सिंह पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। वह 2009 के लोकसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य को भी चुनाव में हरा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस और यूपी में चुनाव अभियान कर रही प्रियंका गांधी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में आरपीएन ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली हे ,