पूर्व विधायक सरिता आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

देहरादून ,महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल की पूर्व विधायक श्रीमती सरिता आर्य ने कांग्रेस के अंदर महिलाओं की उपेक्षा किए जाने के चलते मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami  व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री Madan Kaushik  की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उनके साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोहरा व प्रदेश महामंत्री वंदना गुप्ता सहित अन्य महिला पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण ली।