फायर यूनिट गैरसैंण द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को दी गयी अग्निशमन उपकरणों के सम्बन्ध में जानकारी

चमोली,फायर यूनिट गैरसैंण द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को दी गयी अग्निशमन उपकरणों के सम्बन्ध में जानकारी,आज दिनांक 23 सितंबर 2024 गैरसैंण फायर यूनिट के प्रभारी लीडिंग फायरमैन राजीव सिंह राठौड़ द्वारा गैरसैंण में स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल और राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलियाणा में छात्र-छात्राओं के लिए अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में, बच्चों और स्कूल स्टाफ को अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अग्निशमन यंत्रों, जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर की विभिन्न प्रकार की संचालन प्रक्रियाओं, सुरक्षा उपायों और उनके उपयोग के दौरान होने वाली सावधानियों पर प्रकाश डाला। छात्रों को फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग करने का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी दिखाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आग से बचाव के तरीकों और आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। उन्हें अग्नि दुर्घटनाओं के कारणों, आग लगने पर क्या करना चाहिए और अग्निशमन दल को किस प्रकार से सूचित करना चाहिए, इस बारे में जागरूक किया गया।

फायर सर्विस द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों में इस प्रकार के अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाकर किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकना है।

यह अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेगा, जिससे सभी छात्रों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और उन्हें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जा सकेगा।