कठिन परिस्थितियों में भी मानवता का धर्म निभाती चमोली पुलिस, रात्रि के समय वाहन खराब होने के कारण फंसे श्रद्धालुओं को सकुशल उनके गंतव्य को किया रवाना

चमोली-कठिन परिस्थितियों में भी मानवता का धर्म निभाती चमोली पुलिस, रात्रि के समय वाहन खराब होने के कारण फंसे श्रद्धालुओं को सकुशल उनके गंतव्य को किया रवाना।
विगत दो दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बद्रीनाथ नन्दप्रयाग में भूस्खलन होने के कारण अवरूद्ध है। पुलिस द्वारा वाहनों की आवाजाही हेतु वैकल्पिक सड़क मार्ग नन्दप्रयाग-कोठियालसैंण से यातायात को सुचारू किया जा रहा है। दिनांक 13.09.24 की रात्रि को उक्त मार्ग पर मध्य प्रदेश से आए यात्रियों की एक बस खराब हो गयी। जिससे यात्री काफी परेशान थे। बस खराब होने के कारण यातायात बाधित हो गया व दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी। भारी बारिश के बीच यातायात को सुचारू करने के लिए जुटे यातायात उप निरीक्षक दिगम्बर उनियाल व अन्य यातायात कर्मियों द्वारा मानवता का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं के लिए तत्काल दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।
रात्रि लगभग एक बजे यातायात को सूचारू कर वापस लौट रहे पुलिस कर्मियों को पुन: सूचना मिली की केन्द्रीय विद्यालय जोशीमठ के कुछ शिक्षक जो कि जोशीमठ से देहरादून की ओर जा रहे थे, वाहन की फैन बैल्ट टूटने के कारण रास्ते में ही फंस गए है, उक्त सूचना पर मौके पर पहुँचे यातायात उपनिरीक्षक, हे0कॉ0 अशुतोष नौडियाल, कॉ0 जोगेन्द्र व नीरज भण्डारी द्वारा शिक्षकों के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।
यह घटना कठिन परिस्थितियों में भी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सेवा में तत्पर मित्र पुलिस के जवानों की मानवीयता और उनकी तत्परता का प्रमाण है, जो कि भारी बारिश और भूस्खलन की स्थिति में भी अपने कर्तव्य को निभाते हुए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें रहे है। यह घटना यही भी दिखाती है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही नहीं, बल्कि आपदा के समय भी लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती है, इस घटना ने यात्रियों और आम जनता को आशा प्रदान की है कि मुश्किल घड़ियों में पुलिस हमेशा मदद के लिए मौजूद रहेगी।