भारतीय किसान संघ उत्तराखंड देहरादून जनपद के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ

देहरादून,भारतीय किसान संघ उत्तराखंड देहरादून जनपद के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ, आज शारदा पैलेस अम्बीवाला मंसूरी बाईपास जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल राणा देखरेख में जिला अध्यक्ष और जिला मंत्री का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ, इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूवन विक्रम डबराल प्रदेश कार्यालय मंत्री मंगतू सिंह प्रदेश मंत्री राजेंद्र सकलानी पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेश नौटियाल प्रदेश के कार्य समिति के सदस्य अनिल कुकरेती और संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा ,प्रदेश अध्यक्ष डबराल द्वारा चार विकासखंड विकास नगर सहसपुर कालसी और चकराता का गठन दिखाया गया है ,

जबकि कालसी विकासखंड से मात्र दो ही कार्यकर्ता उपस्थित रहे, सहसपुर विकासखंड से बीस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ,विकास नगर से 23 चकराता विकासखंड से आठ और डोईवाला विकासखंड से भी दो कार्यकर्ता उपस्थित थे, चुनाव अधिकारी सत्यपाल राणा ने जिला अध्यक्ष मास्टर द्वारिका चौहान को पहले जिला कार्यकारिणी भंग करने का आग्रह किया ,जिस पर जिला अध्यक्ष ने पहले कार्य समिति को भंग कर दिया जिससे नई कार्य समिति के गठन का रास्ता साफ हो गया ,पुनः अगले 3 साल के लिए फिर से मास्टर द्वारका चौहान को जिला अध्यक्ष चुना गया और जिला मंत्री के लिए अनुज जोशी जो अब तक विकास नगर खंड के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्ड शारीरिक प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे थे ,उनके पिताजी काशीराम जोशी पहले भारतीय किसान संघ की जिला कार्य समिति में काफी सक्रिय रहे, जिला अध्यक्ष और मंत्री के चुनाव के बाद प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ,प्रांत महिला प्रमुख बहन ममता राणा श्रीमति उमा डबराल अनिल भट्ट राजेश शुक्ला सर्वेश पेन्यूली सुरेंद्र भट्ट सुभाष चौहान फौजी विकास नगर खंड के अध्यक्ष राजेंद्र धीमान विकास नगर खंड के मंत्री सूरत सिंह तोमर विकास नगर के खंड उपाध्यक्ष श्रीमती विमल राठौर महिला प्रमुख विकास नगर खंड जगमोहन सिंह भूमसिह वीर सिंह थापा कालसी विकासखंड के अध्यक्ष श्रीमती तारा देवी उर्फ प्रभादेवी सहसपुर विकासखंड के अध्यक्ष महेश गौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ,