रैली से देश में एकता,देशभक्ति और सामाजिक सद्भाव की भावना को मिलेगा बढ़ावा-सीएम धामी

तिरंगा बाइक रैली को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,
रुड़की।भारतीय जनता पार्टी रुड़की द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया,जिसमें पहुंचे सुबे के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि इस रैली का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए आम नागरिकों में जागरूकता को बढाना है।कहा कि इस रैली के माध्यम से भाजपा ने यह संदेश दिया कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हम एक साथ खड़े रहना होगा।भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि इस रैली के द्वारा लोगों को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने और एकता के साथ खड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया है।रैली में युवाओं को लीड करते भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने और साथ में प्रतिभाग करने पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके आने से युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है,जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा प्रदेश,जिला, युवा पदाधिकारियों के अतिरिक्त आम नागरिकों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यकर्ता बाइकों,स्कूटर्स आदि पर तिरंगा झंडा लहराते हुए चल रहे थे।रैली नेहरू स्टेडियम से आरंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए नगर निगम रुड़की के सामने से चंद्रशेखर चौक से मोड़ लेते हुए सिविल लाइन में महाराणा प्रताप चौक पर सम्पन्न हुई।रैली के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई।दुकानदारों ने बाहर आकर जय हिंद वंदे,मातरम के नारे लगा रहे थे।रैली में भाग लेने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,जिला प्रभारी आदित्य चौहान,जिला महामंत्री प्रवीण संधू व अरविंद गौतम,सुशील त्यागी,राकेश गिरी,पवन तोमर,नीतू सिंह,गोविंद पाल,मोहित राष्ट्रवादी,सागर गोयल,राजकमल पुंडीर,भीम सिंह, चतरसेन,सूर्यवीर मलिक,सोनू धीमान,सावित्री मंगला, प्रदीप पाल,सतीश सैनी, गीता कार्की,नितिन गोयल,पंकज नंदा,विकास प्रजापति,रश्मि चौधरी,सुशील रावत,विभोर सेठी, दीपक पांडे,चौधरी धीर सिंह,तरुण शर्मा,सुमित चौहान,कुशाग्र गर्ग,आदित्य सैनी, हिमांशु शर्मा,प्रदीप त्यागी,विवेक कंबोज,आदेश सैनी,एडवोकेट नवीन जैन,आशीष पंडित, आकाश जैन,अनुज सैनी आदि पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।