विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तीन वर्ष के सफलतम कार्यकाल पर दी बधाई

देहरादून, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तीन वर्ष के सफलतम कार्यकाल पर दी बधाई, शुक्रवार को सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मुख्यमंत्री आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके तीन वर्ष के सफलतम कार्यकाल के लिए बधाई दी। विधायक पुंडीर ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व और राज्य के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में राज्य ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। विधायक पुंडीर ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अपने दृढ़ नेतृत्व और जनता के प्रति समर्पण से उत्तराखंड को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। उनके कार्यकाल में राज्य में विकास कार्यों को गति मिली है और कई जनकल्याणकारी योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गई हैं। मुख्यमंत्री धामी ने विधायक पुंडीर का आभार व्यक्त किया और राज्य की निरंतर प्रगति के लिए अपने प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी के सहयोग और समर्थन का परिणाम है और वे इसे आगे भी जारी रखेंगे।