बडियारगढ़ क्षेत्र में जल्द होगा सीएम के हाथों महाविद्यालय निर्माण का शिलान्यास- कंडारी

प्रदीप कुमार
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर ब्लॉक के बड़ियारगढ़ क्षेत्र के मल्ली रिंगोली में पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी स्व.नितिशा नेगी की स्मृति में नशा मोबाइल छोड़ो स्वास्थ्य से नाता जोड़ो थीम पर मिनी मैराथन प्रतियोगिता का आयोजनक किया गया। जिसमें पांच किमी मैराथन दौड़ में क्षेत्र के 40 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्र के आदर्श विधायक विनोद कंडारी द्वारा प्रतियोगिता को हरी झंडी देकर रवाना किया। मिनी मैराथन में प्रथम,द्वितीय,तृतीय,चतुर्थ,पंचम आने वाले प्रतिभागियों को नगद धनराशि एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। युवक मंगल दल,दिल्ली समिति रिंगोली मल्ली और क्लासिक स्पोर्ट्स के तत्वावधा में आयोजित हुई मैराथन में बालिका वर्ग में निकिता निवासी पारी पैंडोली ने पांच किमी रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि तल्ली रिंगोली की आयुषी ने दूसरा,कांडा लोस्तु की कविता ने तृतीय,रिगोली की मिनाक्षी ने चौथा तथा फेतखंडा की मोनिका ने पंचवा स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग में कबीर ने प्रथम,संकेत ने द्वितीय,मनीष ने तृतीय,अभिषेक ने चौथा तथा रोहित ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को विधायक विनोद कंडारी,व्यापार सभा जिलाध्यक्ष श्रीनगर वासुदेव कंडारी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, डॉ.प्रताप भंडारी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक विनोद कंडारी ने स्व.नितिशा नेगी की स्मृति में खेल प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए गांव के सभी लोगों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही बड़ियारगढ़ क्षेत्र में सीएम उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के हाथों महाविद्यालय निर्माण का शिलान्यास किया जायेगा। भूमि मिल चुकी है और महाविद्यालय में नये कोर्स भी शुरु किये जायेगे,ताकि यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा के अन्यत्र ना जाना पड़े। कहा कि भारत दर्शन कार्यक्रम शुरु करने से आज क्षेत्र के बच्चे टॉप करने में आगे बढ़ रहे है। महिला मंगल दलों के लिए जल्द औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण कार्यक्रम शुरु कर स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जायेगा। बड़ियारगढ़ क्षेत्र को जोड़ने वाले सड़क को स्टेट सड़क बनाया जायेगा। रिंगोली में गेदरे पर सुरक्षा कार्य हेतु पांच लाख ब्लॉक को दिये गये है। व्यापार सभा जिलाध्यक्ष श्रीनगर वासुदेव कंडारी ने कहा कि नशा मोबाइल छोड़ो स्वास्थ्य से नाता जोड़ो थीम के तहत उक्त प्रतियोगिता कराने को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि खेल के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता होनी जरूरी है। उन्होंने आर्म रेसलिंग आगे बढ़ रहे अपने बेटे आर्यन कंडारी और आकृति कंडारी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बच्चे जिस भी फिल्ड में अपना भविष्य बनाना चाहित है,उसमें अभिभावकों को साथ देना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल,डॉ.प्रताप भंडारी ने भी प्रतियोगिता के भव्य आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान राजेन्द्र कैंतुरा द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रीतम सिंह कैंतुरा,राहुल कैंतुरा,रघुवीर कंडारी ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर श्रीनगर से पहुंचे पीटीआई विकास घिल्डियाल,डॉ.विनीत पोस्ती,भाजपा मीडिया प्रभारी विपेन्द्र बिष्ट,सुरेन्द्र भंडारी,मनमोहन सिंधवाल,मोहित,कुंदन रावत,मनमोहन कंडारी,विपिन कंडारी,शशि देवी,गिरीश प्रसाद,सागर,गजेन्द्र सिंह,त्रिलोक सिंह,गोविंद सिंह,धुर्व पुंडीर आदि मौजूद थे।