रात्रि में नीलकण्ठ पैदल मार्ग पर घने जंगल में घायल महिला के लिए मददगार बनी पौड़ी पुलिस।*

प्रदीप कुमार
नीलकण्ठ-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को दैनिक ड्यूटी के साथ साथ मानवता वादी भरे कार्यो को करने हेतु भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में दिनांक 16.06.2024 की रात्रि को डायल-112 के माध्यम से थाना लक्ष्मणझूला पर सूचना प्राप्त हुयी की नीलकंठ पैदल मार्ग पर एक महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई है और सहायता हेतु कुछ भी संसाधन नहीं है इस सूचना पर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस और फायर कर्मियों द्वारा बिना देरी किए तुरंत रात्रि में उस स्थान पर पहुंचे और घायल महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से 06 किलोमीटर पैदल चलकर कड़ी मशक्कत कर घायल महिला को लक्ष्मणझूला सड़क मार्ग तक लाए जहां से उपचार हेतु 108 के माध्यम से घायल महिला को AIIMS हॉस्पिटल ऋषिकेश भिजवाया गया।
पुलिस टीमः-
1.अपर उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह
2.एफएफएम अरविंद नेगी
3.फायर चालक पुष्पेंद्र
4.हेड कांस्टेबल 181 सुनील कुमार
5.एफएम भूपेश धामी
6.एफएम धीरज पाल
7.रिक्रूट कांस्टेबल अभिषेक
8.रिक्रूट कांस्टेबल सौरभ सैनी