NCC कैडेट्स ने पुलिस की पाठशाला में सीखा, साइबर अपराधों से सुरक्षा का ज्ञान, नये कानूनों की ली जानकारी,

 चमोली- NCC कैडेट्स ने पुलिस की पाठशाला में सीखा, साइबर अपराधों से सुरक्षा का ज्ञान, नये कानूनों की ली जानकारी, नशामुक्त उत्तराखण्ड व यातायात के नियमों को अपनाने का लिया संकल्प। जनपद में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 15.06.24 को साइबर सेल चमोली व थाना थराली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी में NCC कैडेट्स को साइबर अपराधों, नशा मुक्ति, यातायात के नियमों व नए कानून की जानकारी देकर जागरुक किया।
प्रभारी साइबर सेल/एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चमोली उ0नि0 ध्वजवीर पंवार द्वारा 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले भारत सरकार द्वारा अधिनियमित तीन नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए नशा न करने एवं अपने परिजनों व दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया।
आरक्षी राजेन्द्र सिंह रावत द्वारा साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया की इंटरनेट के माध्यम से साइबर अपराधियों की पकड़ आज हमारे घरों तक हो गयी है। वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध के तरीकों के साथ AI, Deepfake व वॉयस क्लोनिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से होने वाले साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी गयी। बच्चो का मोबाइल का कम से कम प्रयोग करने, इंटरनेट पर केवल अपने विषयों से सम्बन्धित सामग्री देखने, सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों व अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से शेयर ना करने तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गयी तथा साइबर जागरुकता पम्पलेट वितरित किये गए।
चौकी प्रभारी ग्वालदम अ0उ0नि0 विपिन त्यागी द्वारा उपस्थित NCC कैडेट्स को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन नम्बर-1090, महिला हेल्प डेस्क, गौरा शक्ति एप्प की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस दौरान सी0ओ0 ए0के0 बिश्नोई, कर्नल राजेश रावत, मेजर बृजमोहन सती, आरक्षी आशुतोष तिवारी, आरक्षी रविकान्त सहित लगभग 500 की संख्या कैडेट्स व अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।