आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी का जखोली ब्लॉक में हुआ जोरदार स्वागत

जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका एवं मिनी कार्यकत्री कर्मचारी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी का जखोली ब्लाक कार्यकारिणी ने जोरदार स्वागत कर मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण होने पर सरकार व संगठन का धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने जिलाध्यक्ष सुनिता बर्त्वाल व ब्लॉकाध्यक्ष राजेश्वरी राणा का भी आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। सोमवार को विकासखण्ड जखोली के सुमाड़ी में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी की अध्यक्षता में संगठन को गति प्रदान करने के लिए राजेश्वरी राणा को पुनः संगठन का ब्लाक अध्यक्ष,मुन्नी रावत को उपाध्यक्ष,संगीता राणा को कोषाध्यक्ष व विजय बागड़ी को सचिव मनोनीत किया है। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं से संगठन के प्रति समर्पित भाव से काम करने की अपील की है। इस अवसर पर अगस्त्यमुनि ब्लॉक की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमन खंडुडी के साथ ही समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रही और उखीमठ ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्यों के अनुपस्थित रहने पर खेद प्रकट किया गया। कार्यक्रम में सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी,जिलाध्यक्ष सुनीता बर्तवाल और ब्लॉक अध्यक्ष राजेश्वरी राणा का तिलक,माल्यार्पण,अंगवस्त्र और उपहार भेंटकर अभिनंदन किया गया।