ऊखीमठ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर गणेश गोदियाल के पक्ष में वोट मांगे

 

प्रदीप कुमार

ऊखीमठ/ श्रीनगर गढ़वाल। ऊखीमठ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह नेगी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर पौड़ी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में वोट मांगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदमहेश्वर घाटी के गैड़,मनसूबा,गडगू,बुरुवा,राऊलैंक,उनियाणा व रासी गांवों का भ्रमण कर कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारे भले ही युवाओं को रोजगार देने का ढिंढोरा तो पीट रही है मगर हजारों युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने के लिए विवश हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंहगाई चरम पर होने के कारण गरीब व असहाय वर्ग मंहगाई की मार झेलने के लिए विवश बना हुआ है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता का आवाहन करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल केi केदारनाथ विधानसभा से भी यदि जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता है तो कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल की जीत निश्चित है। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल जिला महामंत्री दिनेश पुरोहित,आलोक बगवाडी, महिपाल पुष्वाण,किशन लाल,विजेन्द्र राणा,चैत लाल,दिव्या आर्य,बीरेन्द्र लाल,गौरा देवी,अनुसोया लाल,नन्द राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे !