पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशन में चमोली पुलिस का जन जनजागरुकता अभियान हैं जारी

चमोली -साइबर सेल चमोली द्वारा थाना नन्दानगर क्षेत्रान्तर्गत एवं थानाध्यक्ष गोविन्दघाट द्वारा रा0इ0कॉ0 पाण्डुकेश्वर में चलाया गया जागरुकता अभियान

पुलिस अधीक्षक चमोली  रेखा यादव (IPS) के निर्देशन में जनपद स्तर पर चलाए जा रहे वृहद जागरूकता अभियान के क्रम में आज दिनांक- 23.02.2024 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों, यातायात के नियमों, महिला सुरक्षा एवं अन्य कानूनी जानकारियां के प्रदान कर जागरूक किया गया। जिसमें क्रमश:-

साइबर सेल चमोली द्वारा थाना नन्दानगर क्षेत्रान्तर्गत ब्लॉक सभागार में एक जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें घाट क्षेत्र के विभिन्न युवा मंगल दल, महिला मंगल दल, ग्राम सरपाणी, लुंतरा, बूरा, आला, जोखना, कनोल आदि गांवों के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, व्यापार मण्डल घाट के सदस्यों एवं राजकीय इण्टर कॉलेज घाट के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 श्री नवनीत भण्डारी एवं आरक्षी चन्दन नागरकोटी द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे जनजागरूकता अभियान के क्रम में नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बताया कि मादक पदार्थों के सेवन से किस प्रकार व्यक्ति का मस्तिष्क, शरीर एवं सम्पूर्ण जीवन को बर्बाद हो जाता है। उपस्थित लोगों को किसी भी प्रकार का नशा न करने, नशे से दूर रहने व एक स्वस्थ्य जीवन जीने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने तथा अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त प्रोजेक्टर के माध्यम से वर्तमान समय में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहें साइबर क्राइम के नये-नये तरीकों जैसे हैंकिग, फिशिंग, Artificial Intelligence, Unknown Video Call एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियां आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए इनसे बचने के उपाय बताते हुए जागरुक किया गया साथ ही साइबर अपराधों से सम्बन्धित मामलों में सहायता हेतु तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व नजदीकी थाना/साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने हेतु बताया गया।

थानाध्यक्ष गोविन्दघाट उ0नि0 श्री लक्ष्मी प्रसाद बिज्लवाण एवं उ0नि0 विनोद चौरसिया द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज पाण्डुकेश्वर के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को साइबर अपराध, यातायात के नियमों, महिला सम्बन्धी अपराधों, घरेलू हिंसा आदि विषयों पर जानकारी देकर उनके अधिकारों एवं महिला सम्बन्धी कानूनों के प्रति जागरुक किया गया। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित नवीन कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य विधेयक के सम्बन्ध में भी जानकारी देकर जागरुक किया गया।

उक्त जागरूकता कार्यक्रमों में उपस्थित सभी लोगों एवं विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता, नशे के दुष्परिणामों एवं यातायात नियमों की जानकारी से सम्बन्धित जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किए गए।