नगर निगम क्षेत्र चंद्रबनी स्थित गौतम कुंड परिसर में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,

देहरादून ,नगर निगम क्षेत्र चंद्रबनी स्थित गौतम कुंड परिसर में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमे श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर उपस्थित रहे। विधायक ने इस दौरान क्षेत्र के 200 पंजीकृत श्रमिकों को कंबल, छाता इत्यादि सामान का वितरण किया। विधायक ने श्रमिकों से बातचीत कर उनका हाल- चाल भी जाना।

विधायक ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तराखंड की भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार हेतु निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा श्रमिकों की समझ में अहम भूमिका होती है इसलिए श्रमिकों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों के उत्थान हेतु अनेकों सराहनीय प्रयास किया जा रहे हैं। 18 से 60 साल के दैनिक मजदूर अपना श्रमिक कार्ड बनवाकर विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। इस दौरान विधायक ने केंद्र एवं राज्य की विभिन्न योजनों के बारे में भी उपस्थित श्रमिकों को अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमे उपस्थित जनों के द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं का लाभ लिया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार, निवर्तमान पार्षद सुखवीर बुटोला, मंडल महामंत्री मदन सिंह विकास कश्यप राजकुमार अजय गोयल अनीश भटनागर राधेश्याम कश्यप अनिल ढकाल नरेंद्र कश्यप विक्की यादव कमल भंडारी प्रेम सिंह अशोक चौहान महेश श्रीवास्तव आदि एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।