प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के ही नहीं दुनिया के भी सर्वमान्य नेता-तीरथ सिंह रावत*

*प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर के आदिति पैलेस में पौड़ी जिले का शक्ति वंदन कार्यक्रम महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान के तहत संपन्न हुआ जिसमें पौड़ी जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही। श्रीनगर के आदिति पैलेस में शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने बताया कि डबल इंजन की सरकार से ही विकास आगे बढ़ा है बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मेहनत कर स्वरोजगार की तरफ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के द्वारा जनहित में ,देशहित में और राष्ट्र हित में किये गये कार्यों से ही वह सर्वमान्य नेता बने हैं और इसी कारण से ही मोदी देश के ही नहीं दुनिया के भी सर्व मान्य नेता बने हैं उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बताया कि उत्तराखंड का चुनाव जीतने में अधिक भूमिका महिलाओं की ही रही है। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई लाभकारी योजनाएं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बताई,शक्ति वंदन कार्यक्रम में 25 स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष एवं सदस्य मौजूद रहे जिसमें भागीरथी स्वयं सहायता समूह,भगवती ज्वालपा, सरस्वती,दुर्गा,वैष्णवी,भवानी,शारदा,गंगा,लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह तथा जनसंचार क्षेत्र स्तरीय संगठन श्रीनगर के अलकनंदा, कंसमर्दनी,अन्नपूर्णा,मां धारी देवी,मातृशक्ति,गौरा देवी,नंदा देवी,लक्ष्मी बाई,राजेश्वरी,धारी देवी,नई दृष्टि,नारी शक्ति, खिर्सू,कविता,विद्या,जय मां सरस्वती,जागृति,कमल,उन्नति स्वयं सहायता समूह सहित आदि समूह मौजूद रहे। कार्यक्रम के जिला संयोजक कमल किशोर रावत एवं गढ़वाल लोकसभा संयोजक विजय कप्रवांण,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीना गैरोला ने भी अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम का संचालन मीना असवाल ने किया। शक्ति वंदन कार्यक्रम में शक्ति बंधन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत,जिला संयोजक कमल किशोर रावत,गढ़वाल लोकसभा संयोजक विजय कप्रवांण,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना गैरोला,गढ़वाल लोकसभा नमो एप प्रभारी बबीता रावत, एनजीओ की जिला संयोजक नीलम जुयाल,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत,लखपत भंडारी ,सुधीर जोशी,पूजा गौतम,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा कंडारी,अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला अध्यक्ष नगमा तैफिक,महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अंजना डोभाल ,संजय गुप्ता,कुशलानांथ आदि मौजूद रहे।