श्रीनगर में संपन्न हुआ गढ़वाल लोकसभा का लाभार्थी संपर्क अभियान, विपक्ष मुक्त बूथ की योजना से आगे बढ़े-अजेय कुमार

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल लोकसभा का लाभार्थी संपर्क अभियान लोकसभा कार्यालय श्रीनगर में संपन्न हुआ जिसमें गढ़वाल लोकसभा के लाभार्थी संयोजक,सह संयोजक,मंडलों के संयोजक, सहसंयोजक,जिला अध्यक्ष,जिला महामंत्री,समस्त मंडलों के अध्यक्ष आदि मौजूद रहे। गढ़वाल लोकसभा लाभार्थी संपर्क अभियान के मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि 2014 के बाद के भारत का आंकलन मात्र से ही मालूम हो जाता है कि भारत किस गति से आगे बढ़ रहा है,प्रत्येक लाभार्थी से सम्पर्क कर उसके विचारों को राम मय और भाजपा मय बनायें उन्होंने कहा हमारे पास समय कम है और काम ज्यादा है इस योजना के साथ आगे बढ़े और अधिक से अधिक बूथों को विपक्ष मुक्त बनाने का प्रयास करें उन्होने कहा 25 फरवरी तक मण्डल स्तरीय लाभार्थी सम्पर्क अभियान कार्यशाला सम्पन्न करें इसीलिए इस कार्यशाला में समस्त मंडल के अध्यक्षों को और मंडलों के संयोजक और सह संयोजक बुलाये गये हैं कहा कि मंडलों की कार्यशाला में बूथ अध्यक्षों को भी बुलाया जाय,अजेय कुमार ने बताया कि प्रत्येक मोर्चे को अलग-अलग कार्यक्रम दिये है जिसमें युवा मोर्चा को नव मतदाता सम्मेलन,महिला मोर्चा को लखपति दीदी आदि कार्यक्रम सभी मोर्चों को बांटे गये हैं अजेय कुमार ने गांव चलो अभियान कार्यक्रम के अनुभवों को भी जाना।
गढ़‌वाल लोकसभा लाभार्थी सम्पर्क अभियान के संयोजक चण्ड़ी प्रसाद भट्ट ने कहा कि जिलों एवं मंडलों के लाभार्थी सम्पर्क अभियान 25 फरवरी तक सम्पन होने हैं कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम को सरल ऐप एवं नमो ऐप में जरूर अपलोड करें।
गढ़‌वाल लोकसभा के प्रभारी पुष्कर काला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव रिकार्ड जीत के लिए लड़ रही है उन्होने सभी को सोशल मीडिया में भी अधिक से अधिक सक्रिय रहने का मंत्र भी दिया।
गढ़‌वाल लोकसभा लाभार्थी सम्पर्क अभियान में गढ़वाल लोकसभा के संयोजक विजय कप्रवांण ने,लाभार्थी सम्पर्क अभियान के प्रदेश सह संयोजक एवं राज्य मंत्री रमेश गडिया ने महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल,गढ़वाल लोकसभा सह संयोजक मीरा रतूडी,विस्तारक योजना के प्रदेश संयोजक कुंदन परिहार,आई.टी. प्रदेश सं‌योजक अजीत नेगी ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
गढ़वाल लोकसभा लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यक्रम का संचालन गढ़वाल लोकसभा लाभार्थी सह संयोजक संपत सिंह रावत “सरल” ने किया।
गढ़‌वाल लोकसभा लाभार्थी सम्पर्क अभिमान कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का भाजपा के पदाधिकारियो एवं कार्यकताओं फूल मालाओं से स्वागत किया जिसमें प्रदेश अध्यन महेन्द्र भट्ट ने राज्यसभा के लिए नामित होने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
गढ़‌वाल लोकसभा लाभार्थी सम्पर्क अभियान में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अजेय कुमार,ग‌‌ढ़वाल लोकसभा लाभार्थी सम्पर्क अभियान के संयोजक चण्डी प्रसाद भट्ट,सह संयोजक सम्पत सिंह रावत (सरल), मीरा रतूडी,गढ़वाल लोकसभा के प्रभारी पुष्कर काला,संयोजक विजय कप्रवाण , लाभार्थी सम्पर्क अभियान के प्रदेश सहसंयोजक रमेश गडिया, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल,विस्तारक योजना के प्रदेश संयोजक कुंदन परिहार,प्रदेश आई.टी संयोजक, अजीत नेगी,चमोली जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी,कोटद्वार जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत,रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष महावीर पवार,जिला महामंत्री,जिला संयोजक,सह संयोजक,समस्त मंडलो के अध्यक्ष,संयोजक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सम्पत रावत ने किया। गणेश भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा ,पौड़ी गढ़वाल।